चिड़िया पंखों के सहारे उड़ती है तो कविता कल्पना के सहारे उड़ती है। इस तरह कविता का ‘उड़ने’ से सम्बन्ध यह है कि वह कल्पना के माध्यम से दूर – दूर तक लोगों को प्रभावित कर सकती है। फूल खिलता है। ‘खिलने’ का कविता से सम्बन्ध उसके विकसित होने से है। विकसित होने पर फूल सुगन्ध बिखेरता है। कुछ समय बाद वह मुरझा जाता है, परन्तु कविता अनन्तकाल तक लोगों को आनन्दित करती है।