शुक्राणु बैंक में शुक्राणुओं का क्रायो प्रिजरवेशन किया जा सकता है। इन शुक्राणुओं का प्रयोग किसी संकटापन्न जन्तु की छोटी ‘समष्टि में अन्तःप्रजनन (इनब्रीडिंग) को रोकने के लिए किया जा सकता है। बहिः प्रजनन से जीव का संकर ओज बढ़ेगा। साथ ही वन्य जीव को दूसरे स्थान पर स्थानान्तरित करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस हेतु पात्रे निषेचन व भ्रूण स्थानान्तरण तकनीक भी प्रयोग की जा सकती है।