सहभागी निरीक्षण विधि के गुण:
- इस विधि से अध्ययनकर्ता को समूह या समुदाय से सम्बन्धित प्राथमिक तथ्यों को एकत्रित करने में सहायता मिलती है।
- इस विधि द्वारा सूक्ष्म अध्ययन करना सरल होता है।
सहभागी निरीक्षण विधि के दोष:
- इस विधि में समूह या समुदाय के सदस्यों के विचार आदि अध्ययन परिणामों को प्रभावित करते हैं।
- इस विधि से केवल छोटे समूहों का ही अध्ययन सम्भव है, अर्थात् बड़े समूह के अध्ययन के लिए यह विधि उपयुक्त नहीं है।