हिसाब-किताब के प्रकार-हिसाब-किताब तीन प्रकार का होता है –

1. प्रतिदिन या दैनिक हिसाब-किताब (Daily Account): इसके अन्तर्गत विभिन्न वस्तुओं या सेवाओं पर किये जाने वाले खर्च का ब्यौरा प्रतिदिन लिखा जाता है।
इसे निम्न उदाहरण-तालिका द्वारा समझा जा सकता है –

उपर्युक्त तालिका के अनुसार पूरे महीने का हिसाब लिखकर महीने के अन्तिम दिन जोड़ लिया जाता है। यह एक परिवार का एक महीने के व्यय का हिसाब दर्शाता है।
2. साप्ताहिक एवं मासिक हिसाब-किताब (Weekly and Monthly Account): साप्ताहिक हिसाब-किताब में व्यक्ति एक दिन में होने वाले कुल खर्च धनराशि को सप्ताह के अन्त में उसको जोड़कर इसका हिसाब रखता है। इसी प्रकार महीने के कुल सप्ताहों का खर्च जोड़कर महीने में किये गये कुल खर्च का हिसाब रखता है। साप्ताहिक एवं मासिक हिसाब-किताब को तालिका द्वारा दिखाया जा सकता है –
इस प्रकार के हिसाब से व्यक्ति को पता चल जाता है कि महीने के किस सप्ताह में सबसे अधिक खर्च हुआ है या होता है। अधिकतर माह के पहले सप्ताह में अधिक व्यय होता है।
3. वार्षिक हिसाब-किताब (Annual Account): दैनिक एवं साप्ताहिक खर्चों के ब्यौरे के हिसाब से वार्षिक खर्चों का ब्यौरा तैयार किया जा सकता है।
वार्षिक हिसाब को निम्न तालिका द्वारा समझा जा सकता है –
