भारतीय संविधान में विश्व की प्रायः सभी शासन प्रणालियों एवं संविधानों के गुणों को अपनाकर उसे उनसे श्रेष्ठ बनाने का प्रयास किया गया है। हमारे संविधान निर्माताओं ने विश्व के सभी प्रमुख संविधानों का अध्ययन कर उनके उपयोगी तत्वों को अपनी आवश्यकतानुसार अपनाने तथा उनके दोषों से बचने का प्रयास किया है।
भारतीय संविधान में ब्रिटेन की संसदात्मक पद्धाति के मूल तत्व, संयुक्त राज्य अमेरिका की अध्यक्षात्मक पद्धति के उपयोगी तत्व, आयरिश संविधान से राज्य के नीति – निर्देशक तत्व, कनाडा के संविधान से भारतीय यूनियन की प्रेरणा लेकर भारतीय संविधान को जनोपयोगी बनाया गया है। इस प्रकार भारतीय संविधान अन्य संविधानों से श्रेष्ठ संविधान है।