भारतीय संविधान की प्रस्तावना की प्रमुख विशेषताएँ निम्न प्रकार हैं-
- ‘हम भारत के लोग’ से तात्पर्य है कि संविधान भारत की जनता का, जनता द्वारा एवं जनता के लिए है।
- समाजवादी एवं पंथनिरपेक्ष से तात्पर्य है कि भारत में समाजवादी समाज की स्थापना की जायेगी एवं इसका स्वरूप धर्मनिरपेक्ष होगा अर्थात् सभी धर्मों के लोगों के यहाँ पर समान अधिकार होंगे। राज्य का अपना कोई धर्म नहीं होगा।
- संविधान का उद्देश्य भारत राज्य को सम्पूर्ण प्रभुता सम्पन्न, लोकतान्त्रिक गणराज्य बनाना है।
- गणराज्य शब्द इस बात का द्योतक है कि भारत का राष्ट्राध्यक्ष निर्वाचित व्यक्ति होगा।