भारतीय राजनीति में गठबंधन के प्रकार – भारतीय राजनीति में गठबंधन एक नियति बन चुका है। भारतीय राजनीति में गठबंधन के दो प्रकार हैं
- चुनाव पूर्व के गठबंधन – लोकसभा या राज्यों के विधानसभा चुनावों में जब राजनीतिक दल सत्ता प्राप्ति के लिए आपस में विचार – विमर्श कर एक साझा कार्यक्रम तय करके एक गठबंधन बना लेते हैं, तो इसे चुनाव पूर्व गठबंधन कहते हैं। उदाहरण के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एन.डी.ए) तथा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यू.पी.ए) ये दोनों गठबंधन चुनाव पूर्व गठबंधन थे।
- चुनाव पश्चात् के गठबंधन – इस प्रकार के गठबंधन वे हैं, जो चुनाव के पश्चात् सत्ता प्राप्ति के लिए सिद्धान्तों को ताक पर रख कर बनाये जाते हैं। ऐसे गठबंधनों में वे दल गठजोड़ करते हैं जो चुनाव में एक दूसरे के विरुद्ध चुनाव लड़ते हैं, आलोचना करते हैं, चुनाव के बाद मिल कर सत्ता सुख भोगने लगते हैं।