आसियान का महत्व – आसियान तीव्र गति से बढ़ता हुआ एक क्षेत्रीय संगठन है। यह एशिया का एकमात्र ऐसा क्षेत्रीय संगठन है जो एशियाई देशों एवं विश्व शक्तियों को राजनैतिक और सुरक्षा मामलों पर चर्चा हेतु राजनैतिक मंच उपलब्ध कराता है। यह संगठन टकराव के स्थान पर बातचीत को बढ़ावा देने की नीति पर बल देता है। आसियान एक असैनिक स्वरूप का संगठन है। आसियान की सदस्यता के द्वार दक्षिण-पूर्वी एशिया के उन सभी राष्ट्रों के लिए खुले हुए हैं।
जो इसके उद्देश्य, सिद्धान्त एवं प्रयोजनों में विश्वास रखते हैं। आसियान क्षेत्र को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने के प्रयत्न क्षेत्रीय सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण चरण है। आसियान के महत्व को इस बात से आंका जा सकता है कि दुनिया के महत्वपूर्ण 23 देशों में जिनमें अमेरिका, रूस, जापान, चीन, एवं भारत आदि शामिल हैं, वे इसकी ‘एशियन रीजनल फोरम’ के सदस्य हैं।