भारत में पहला जलयान कारखाना सिन्धियां स्टीम नेवीगेशन कम्पनी 1941 द्वारा विशाखापट्टनम् में खोला गया जहाँ उषा नामक पहला जलयान बनाया गया। 1962 में इसका राष्ट्रीयकरण का दिया गया और इसका नाम ‘हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड विशाखापत्तनम् हो गया।
इसकी निम्नलिखित इकाइयाँ महत्त्वपूर्ण हैं –
- गार्डन रीच वर्कशॉप – यह हुगली नदी के किनारे स्थित है जहाँ 15000-25000 टन भार वाले जलयान बनाए जाते हैं।
- गोआ शिपयार्ड – यहाँ जहाजों की मरम्मत एवं निर्माण दोनों कार्य किये जाते हैं।
- मझगाँव डाकयार्ड-मुम्बई – यहाँ भारतीय नौ सेना के फिगेट किस्म के जहाज बनाये जाते हैं।
- कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड – यह जापान की सहायता से 1965 में 165 करोड़ रुपये से बना देश का सबसे बड़ा शिपयार्ड है। यहाँ जहाजों की मरम्मत, निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्य होता है।