मीणा जनजाति की प्रमुख चार सामाजिक विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –
1. वर्तमान समय में इनमें विवाह अन्य समाजों की भाँति रीति-रिवाज के अनुसार सम्पन्न होते हैं।
2. पुत्रियों का विवाह कम उम्र में होता है, किन्तु गौना विवाह योग्य उम्र में ही करते हैं।
3. परिवार, पितृसत्तात्मक होते हैं तथा संयुक्त परिवार प्रथा प्रचलित है।
4. नि:संतान दम्पत्ति को गोद लेने का अधिकार है।