लेखक ने ऐसा मनुष्य और परमात्मा में अन्तर बताने के लिए कहा है। परमात्मा सनातन भाव से सम्पूर्ण है, इसमें कोई इच्छा शेष नहीं है, जबकि मनुष्य अपूर्ण है। उसके मन में इच्छाओं का उठना स्वाभाविक है। मनुष्य का मन बन्द नहीं रह सकता, यदि उसका मन बन्द हो जायेगा, तो वह शून्य हो जायेगा। मनुष्य के द्वारा सभी इच्छाओं का निरोध कदापि सम्भव नहीं है।