चार्ली चैप्लिन ने भारतीय फिल्मों एवं अभिनेताओं को भी प्रभावित किया। राजकपूर ने चार्ली चैप्लिन की नकल पर 'आवारा' और 'श्री 420' फिल्में बनाईं। इसके पश्चात् तो हिन्दी फिल्म अभिनेताओं में जानी वाकर, दिलीप कुमार, देवानन्द, शम्मी कपूर, अमिताभ बच्चन तथा श्रीदेवी आदि ने चार्ली के किसी-न-किसी रूप का प्रभाव ग्रहण किया तथा स्वयं को हँसी का पात्र बनाया। चार्ली चैप्लिन ने भारतीयों को अपने अभिनय से काफी प्रभावित किया।