निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
पुराने समय से ही युद्ध में सैनिकों का उत्साह बढ़ाने के लिए वाद्य यंत्रों के साथ गीत-संगीत का प्रयोग होता आया है। संगीत की स्वर लहरी वीर सैनिकों में उत्साह का संचार करती है। देश-भक्ति के गीत सुनकर सैनिक, दुश्मनों के लिए काल और मृत्यु बन जाते हैं। रणभूमि में बिगुल सुनकर उनका रोम-रोम वीरता की उमंगों से भर जाता है। । दिल में कुछ कर गुजरने का तूफान उठने लगता है। हमारे देश में जब-जब संकट आता है, भारत के फौलादी फौजियों ने दुश्मनों को इस बात का एहसास दिला दिया, "जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा ।"
(i) पुराने समय में युद्ध में सेनिकों का उत्साह कैसे बढ़ाते थे ?
(ii) संगीत की स्वर लहरी का क्या प्रभाव होता है ?
(iii) रणभूमि में क्या सुनकर सैनिकों में उमंग भर जाता है ?
(iv) हमारे देश के सैनिकों ने दुश्मनों को क्या एहसास दिला दिया है ?
(v) इस गद्यांश का एक उचित शीर्षक दें।