जैव संसाधन : जैव संसाधन सजीवों से उत्पन्न होते हैं। इन संसाधनों की प्राप्ति जीवमंडल से होती है और इनमें जीवन व्याप्त होता है। इनमें मनुष्य, वनस्पतिजात, प्राणिजात, मत्स्य जीवन, पशुधन आदि तथा उनके उत्पाद आते हैं। कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस जैव संसाधन हैं क्योंकि ये लाखों वर्ष पहले दब गए जीव-जन्तुओं से उत्पन्न हुए हैं।
अजैव संसाधन : वे सारे संसाधन जो निर्जीव वस्तुओं से बने हैं, अजैव संसाधन कहलाते हैं। जैसे-भूमि, मृदा, खनिज, वायु, जल, चट्टानें, आदि ।