'भौतिकी ' जिसे अंग्रेजी में 'फिजिक्स' (Physics) के नाम से जाना जाता है। 'फिजिक्स' मूलतः ग्रीक भाषा के फुसिस (Phusis) शब्द से बना है जिसका अर्थ निसर्ग/नैसर्गिक या प्रकृति (Nature) होता है। यूनानियों के अनुसार, 'भौतिकी' एक प्राकृतिक दर्शनशास्त्र था जिसके अन्तर्गत प्राकृतिक प्रक्रियाओं को समझने का प्रयास किया जाता था। उस समय विज्ञान और गणित दोनों एक ही दर्शन के अंग माने जाते थे तथा 'भौतिकी' विज्ञान के एक अलग भाग के रूप में नहीं था परन्तु विज्ञान की ऐतिहासिक विकास यात्रा के कारण आपके वैज्ञानिक युग में भौतिकी (Physics) को विज्ञान के एक भिन्न हिस्से/क्षेत्र के रूप में जाना जाने लगा। ‘भौतिकी’/‘भौतिक विज्ञान' विज्ञान की एक महत्वपूर्ण शाखा है। जिसके अन्तर्गत द्रव्य/पदार्थ के गुण एवं अवस्थाओं का अध्ययन किया जाता है।