संचार सेवाओं में शब्दों और संदेशों, तथ्यों और विचारों का प्रेषण सम्मिलित है। लेखन के आविष्कार ने संदेशों को संरक्षित किया तथा संचार को परिवहन के साधनों पर निर्भर करने में सहायता प्रदान की। ये वास्तव में हाथ, पशुओं, नाव, सड़क, रेल एवं वायु के द्वारा परिवहित होते हैं। यही कारण है कि परिवहन के समस्त रूपों को संचार पथ कहा जाता है। जहाँ परिवहन जालतंत्र सक्षम होता है वहाँ संचार का विस्तार आसान होता है।