विश्व के विभिन्न भागों में आज भी बोझा ढोने के लिए पशुओं का उपयोग परिवहन के साधनों के.रूप में किया जाता है। पश्चिमी देशों में घोड़ों का प्रयोग भारवाहक पशुओं के रूप में किया जाता है। उत्तरी अमेरिका, उत्तरी यूरोप तथा साइबेरिया के हिमाच्छादित मैदानों में स्लेज नामक गाड़ी खींचने के लिए कुत्तों तथा रेडियरों का प्रयोग किया जाता है। विश्व के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में माल ढोने के लिए खच्चरों का तथा गर्म मरुस्थलीय क्षेत्रों में माल ढोने के लिए ऊँटों का प्रयोग किया जाता है। भारत में छकड़ों को खींचने के लिए बैलों का प्रयोग किया जाता है।