सड़क परिवहन मार्गों का प्रादेशिक, राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय तथा महाद्वीपीय स्तर पर असमान वितरण देखने को मिलता है। विकसित देशों की तुलना में विकासशील राष्ट्रों में सड़कों की गुणवत्ता निम्नस्तरीय होती है। विश्व में कुल मोटर वाहन संचालन योग्य सड़कों की लम्बाई लगभग 150 लाख किमी. है, जिसका 33 प्रतिशत भाग अकेले उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में मिलता है। विश्व का सर्वाधिक सड़क घनत्व तथा सबसे अधिक सड़क वाहनों की संख्या उत्तरी अमेरिका तथा पश्चिमी यूरोप में मिलती है जबकि अफ्रीका, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया तथा दक्षिणी अमेरिका इस दृष्टि से विश्व के पिछड़े क्षेत्रों में सम्मिलित हैं।