रूस का यह रेलमार्ग विश्व का सबसे लम्बा (9322 किमी.) दोहरा विद्युतीकृत रेलमार्ग है। यह पश्चिम में सेंट पिट्सबर्ग से पूर्व में प्रशांत महासागरीय तट पर स्थित ब्लाडीवोस्टक तक जाता है। यह रेलमार्ग एशियाई क्षेत्रों को पश्चिमी बाजारों से जोड़ता है। इस रेलमार्ग द्वारा पूर्वी क्षेत्र को मशीनरी एवं लोहा भेजा जाता है। साइबेरिया से पश्चिम की ओर अनाज, लकड़ी एवं कोयला भेजा जाता है। इस रेलमार्ग के प्रमुख स्टेशन मॉस्को, कजान, ट्यूमिन, नोवोसिविर्क, चिता और खबरोवस्क आदि हैं।