उच्च भूमि के क्षेत्र: बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ से बचने के लिए मानव द्वारा ऐसे उच्च भूमि के क्षेत्रों का चुनाव अपने अधिवासों की स्थापना के लिए किया जाता है जो बाढ़ मुक्त होते हैं। नदी बेसिन के निम्नवर्ती भागों में अधिवासों को नदी वेदिकाओं तथा तटबन्धों पर इसलिए स्थापित किया जाता है क्योंकि ये भाग शुष्क बिन्दु होते हैं।
1. गृह निर्माण सामग्री: ऐसे क्षेत्र जहाँ गृह निर्माण में प्रयुक्त सामग्री स्थानीय रूप से व आसानी से उपलब्ध हो जाती है, उन भागों में मानव अपनी बस्तियाँ बसाता है।
2. चीन के लोयस क्षेत्र में कन्दराओं में यहाँ के निवासी अपने मकान बनाते थे जबकि अफ्रीका के सवाना क्षेत्र में कच्ची ईंटों से तथा ध्रुवीय क्षेत्रों में हिमखण्डों से स्थानीय निवासी अपने मकान बनाते हैं।