Use app×
QUIZARD
QUIZARD
JEE MAIN 2026 Crash Course
NEET 2026 Crash Course
CLASS 12 FOUNDATION COURSE
CLASS 10 FOUNDATION COURSE
CLASS 9 FOUNDATION COURSE
CLASS 8 FOUNDATION COURSE
0 votes
108 views
in Geography by (68.0k points)
closed by

नगरीय बस्तियों के प्रकारों का विवरण दीजिए तथा विश्व के विभिन्न देशों में स्थित 10 सबसे बड़े मेगासिटी के नाम व उनकी जनसंख्या लिखिए।

अथवा

नगरीय बस्तियों को आकार, कार्यों एवं उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर वर्गीकृत कीजिए एवं प्रत्येक की विशेषता का भी वर्णन करो।

1 Answer

+1 vote
by (66.4k points)
selected by
 
Best answer

नगरीय बस्तियों के प्रकार - नगरीय बस्तियों को उनके आकार, उनमें उपलब्ध सुविधाओं तथा उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के आधार पर निम्न 6 वर्गों में रखा जा सकता है:

1. नगर

2. शहर

3. सन्नगर

4. विश्वनगरी या मेगालोपोलिस

5. मिलियन सिटी

6. मेगासिटी

1. नगर: नगर के लिए जनसंख्या का आकार ही मापदण्ड नहीं होता वरन् नगर में कुछ विशेष कार्य जैसे निर्माण, खुदरा व थोक व्यापार एवं व्यावसायिक सेवाएँ प्रमुख रूप से सम्पन्न किए जाते हैं।

2. शहर: शहर नगरों से बड़े होते हैं एवं इनके आर्थिक कार्य भी अधिक होते हैं, यह ऐसा अग्रणी नगर होता है जो अपने स्थानीय व क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धी नगरों को पीछे छोड़ देता है। शहरों में प्रमुख वित्तीय संस्थान, प्रादेशिक प्रशासकीय कार्यालय एवं यातायात के केन्द्र होते हैं।

3. सन्नगर: सन्नगर (Conurbation) शब्द का सबसे पहले प्रयोग सन् 1915 में पैट्रिक गिडिज नामक विद्वान ने किया था। सन्नगर एक विशाल विकसित नगरीय क्षेत्र होता है जो मूलतः दो या अधिक नगरों के परस्पर मिल जाने से विशाल नगरीय क्षेत्र में बदल जाता है। उदाहरण: ग्रेटर लंदन, मानचेस्टर, शिकागो तथा टोकियो। कोलकाता-हावड़ा, दिल्ली-गाजियाबाद: गुड़गाँफरीदाबादबल्लभगढ़ तथा इलाहाबाद-नैनी भारत के महत्वपूर्ण सन्नगर हैं।

4. विश्वनगरी या मेगालोपोलिस: यूनानी शब्द मेगालोपोलिस का अर्थ 'विशाल नगर' है। इस शब्द का सबसे पहले प्रयोग सन् 1857 में जीन गोटमेन नामक विद्वान ने किया। यह एक ऐसा बड़ा महानगरीय प्रदेश होता है जिसमें सन्नगरों का समूह मिलता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट के उत्तरी भाग में स्थित बोस्टन से दक्षिण में वाशिंगटन तक मिलने वाला (1000 किमी. लम्बा) सतत् नगरीय क्षेत्र मेगालोपोलिस का सबसे अच्छा उदाहरण है।

5. मिलियन सिटी: दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले महानगर मिलियन सिटी कहलाते हैं। सन् 1950 तक विश्व में 80 नगर मिलियन सिटी की श्रेणी में थे, सन् 1975 में इनकी संख्या बढ़कर 160 तथा सन् 2005 में इनकी संख्या बढ़कर 438 व 2016 में संख्या बढ़कर 512 हो गयी।

6. मेगासिटी: ऐसे महानगर जिनके नगर तथा उपनगरों की जनसंख्या मिलाकर एक करोड़ से अधिक हो, मेगासिटी कहलाते हैं। न्यूयार्क को विश्व का सबसे पहला मेगासिटी होने का श्रेय सन् 1950 में प्राप्त हुआ। वर्तमान में मेगासिटी की संख्या 25 है जिनमें से प्रथम 10 मेगासिटी' नाम (देश सहित) व जनसंख्या नीचे तालिका में दी गई है

तालिका : विश्व के 10 सबसे बड़े मेगासिटी, सन् 2012 मेगासिटी का नाम

मेगासिटी का नाम देश जनसंख्या (करोड़ में)
1. टोकियो जापान 3.81
2. दिल्ली भारत 2.64
3. शंघाई चीन 2.44
4. मुंबई भारत 2.13
5. साओ पाओलो ब्राजील 2.12
6. बीजिंग चीन 2.12
7. मेक्सिको सिटी मेक्सिको 2.11
8. किन्की जापान 2.03
9. एल-काहिराह मिस्र 1.91
10. ओसाका जापान 1.90

Related questions

Welcome to Sarthaks eConnect: A unique platform where students can interact with teachers/experts/students to get solutions to their queries. Students (upto class 10+2) preparing for All Government Exams, CBSE Board Exam, ICSE Board Exam, State Board Exam, JEE (Mains+Advance) and NEET can ask questions from any subject and get quick answers by subject teachers/ experts/mentors/students.

Categories

...