मध्यकाल में लगभग 100 नगरों का विकास हुआ। अधिकांश नगर रियासतों एवं राज्यों के मुख्यालयों या राजधानियों के रूप में विकसित हुए। इनमें से अधिकांश किला नगर हैं जिनका निर्माण प्राचीन नगरों के खंडहरों पर हुआ है। इस काल के प्रमुख नगर दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, नागपुर एवं आगरा आदि हैं।