कुछ नगर अपनी सभ्यता: संस्कृति, धर्म एवं आध्यात्मिकता के लिए भी प्रसिद्ध होते हैं। प्राचीन काल से ही . नगर मंदिर, मस्जिद व चर्च आदि के आस-पास बसते रहे हैं। ऐसे नगर तीर्थयात्रियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन जाते हैं। ऐसे नगर ही धार्मिक और सांस्कृतिक नगर के रूप में प्रसिद्ध हो जाते हैं। उदाहरण वाराणसी, मथुरा, अमृतसर, पुरी, मदुरै, पुष्कर, तिरुपति, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार, उज्जैन, अयोध्या व अजमेर आदि।