जनसंख्या-वृद्धि रोकने के दो उपाय -
(i) हॉर्मोनल विधियाँ - आजकल विभिन्न प्रकार को हॉर्मोनों से बनी गर्भनिरोधक गोलियाँ, जैसे माला-N एवं माला-D बाजार में धड़ल्ले से मिलती हैं। ये खाने की टिकिया के रूप में होती हैं। ये गोलियाँ 21 दिनों तक प्रतिदिन ली जाती हैं। इन्हें मासिक चक्र के प्रथम पाँच दिनों में मुख्यतः पहले दिन से ही शुरू करना चाहिए। गोलियाँ समाप्त होने के सात दिनों के अंतर के बाद इन्हें फिर से लिया जाता है एवं यह क्रम तब तक जारी रखा जाता है जब तक गर्भनिरोध की आवश्यकता है।
(ii) प्राकृतिक विधि - बाह्य स्खलन एक विधि है जिसमें पुरुष संभोग के समय वीर्य स्खलन से ठीक पहले स्त्री के योनि से अपना लिग बाहर निकालकर वीर्यसेचन से बच सकता है।