गुणवत्ता (किस्म) नियंत्रण की दो विधियाँ हैं-
(i) निरीक्षण - निरीक्षण, उत्पादों एवं सेवाओं की किस्म नियंत्रण का लोकप्रिय तरीका है।
उत्पादन निरीक्षण में तीन महत्वपूर्ण पहलू हैं-
(a) उत्पाद निरीक्षण - जैसा कि नाम बताता है, उत्पाद निरीक्षण, निर्मित उत्पाद को बाजार में भेजने से पूर्व का निरीक्षण है।
(b) प्रक्रिया निरीक्षण - प्रक्रिया निरीक्षण उत्पादन निरीक्षण का पूर्वगामी है। इसका उद्देश्य है कि उत्पादन प्रक्रिया में प्रयुक्त सामग्री एवं यन्त्र एवं मशीनें, निर्धारित किस्म एवं प्रमाप अनुसार है।
(c) निरीक्षण विश्लेषण - निरीक्षण विश्लेषण की एक विधि है। इसके द्वारा उद्यमी को ज्ञात हो जाता है कि निर्माणी प्रक्रिया में दोष किन बिन्दुओं पर हुए हैं।
(ii) सांख्यिकी किस्म नियंत्रण - उत्पाद की किस्म पर नियंत्रण करने की सांख्यिकीय तकनीकों पर आधारित एक सांख्यिकीय विधि है। इस विधि में उत्पाद की किस्म नियंत्रित करने हेतु निर्देशन, सम्भाव्यता एवं अन्य सांख्यिकीय निर्वचन आधारों का प्रयोग किया जाता है।