मुझे हॉकी का खेल सभी खेलों से अच्छा लगता है। हॉकी रोचक एवं उपयोगी खेल है। हॉकी खेल में सबसे पहली आवश्यकता है – तीव्र वेग से दौड़ना यदि खिलाडी तेज नहीं दौड़ सकता, तो वह विपक्षी खिलाड़ी से पिछड जाएगा। दूसरी आवश्यकता है – हस्तलाघव या हाथ की चतुराई। तीसरी आवश्यकता है – परस्पर सहयोग।
अच्छे खिलाड़ी कभी आपस में लड़ते नहीं और न कभी जान-बूझकर एक-दूसरे को चोट पहुंचाने का यत्न करते हैं। सभी खिलाड़ी भले नहीं होते। कुछ खिलाड़ी हार से बचने के लिए विपक्षी खिलाड़ियों को चोट पहुँचाने की कोशिश करते हैं जो बुरी बात है। खेल को खेल ही रखना चाहिए।
हॉकी की इन सब विशेषताओं के कारण यह खेल मुझे सबसे अधिक प्रिय है।