Sophie and Jansie are both teenagers. They are classmates and close friends. But their approaches towards life are quite different. Sophie lives in a world of make-believe. She is a day-dreamer and flies high on the wings of her imagination. She wants to buy a boutique. She aspires to be an actress or a manager. She is unaware of the harsh realities of life. On the other hand, Jansie is absolutely practical and down to earth. She does not have big and impossible dreams. She is aware of her circumstances. She knows that it is not that easy to make a big leap abruptly. She thinks that one can enhance one’s socioeconomic status only gradually. She happily accepts what destiny has offered to her. She is happy in the world she is in..
Sophie तथा Jansie दोनों किशोरियाँ हैं। वे सहपाठी और अच्छी सहेलियाँ हैं। परन्तु जीवन के प्रति उनकी सोच बिल्कुल भिन्न है। Sophie कल्पना जगत में रहती है। वह दिवास्वप्न देखने वाली है तथा अपनी कल्पना के पंखों पर ऊँची उड़ान भरती है। वह एक बुटीक खरीदना चाहती है। वह अभिनेत्री या मैनेजर बनने की अपेक्षा करती है। वह जीवन की कठोर सच्चाइयों के प्रति अनभिज्ञ है। जबकि दूसरी ओर, Jansie पूरी तरह व्यावहारिक तथा जमीन से जुड़ी है। उसके बड़े और असम्भव सपने नहीं हैं। उसे अपनी परिस्थितियों का अहसास है। वह जानती है कि अचानक बड़ी छलाँग लगाना उतना आसान नहीं है। उसे लगता है कि केवल धीरे-धीरे ही सामाजिक-आर्थिक हालात सुधारे जा सकते हैं। भाग्य ने उसे जो दिया है वह उसे खुशी-खुशी स्वीकार करती है। वह अपने संसार में खुश है।