बेरोजगारी एक ऐसी अवस्था है जिसमें काम करने के योग्य एवं इच्छुक व्यक्ति को भी काम नहीं मिल पाता। यह समस्या आज के दिनों में हमारे देश की एक बहुत बड़ी समस्या है। भारत सबसे नौजवान देश है परन्तु इस समस्या के चलते युवा वर्ग की ताकत का उपयोग ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है जिसके कारण कई युवा दिशाभ्रमित होकर अपराध जैसे गलत रास्तों की ओर जा रहे हैं। बेरोजगारी के वैसे तो कई कारण हैं परन्तु शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और बढ़ती जनसंख्या इसके दो मुख्य कारण हैं। इस समस्या को खत्म करने के लिए सरकार को शिक्षा प्रणाली में फैले गंदगी को साफ़ करना चाहिए। डिग्रियों से ज्यादा हुनर तवज्जो दी जानी चाहिए। लोगों को हुनरमंद बनाने के लिए विभिन्न कोर्स शुरू किये जाने चाहिए। कृषि को बढ़ावा देना चाहिए साथ ही छोटे उद्योग-धंधो की स्थापना भी की जानी चाहिए।