Use app×
Join Bloom Tuition
One on One Online Tuition
JEE MAIN 2025 Foundation Course
NEET 2025 Foundation Course
CLASS 12 FOUNDATION COURSE
CLASS 10 FOUNDATION COURSE
CLASS 9 FOUNDATION COURSE
CLASS 8 FOUNDATION COURSE
0 votes
142 views
in Hindi by (106k points)
closed by
किस विकल्प के सभी पद कर्मधारय समास से निर्मित है -  
1. पुरुषोत्तम, नीलकमल, कालीमिर्च, महावीर      
2. निहर, पुर्वरात्र, खड़ीबोली, ऊँचनीच    
3. घुतान्न, घायातरू, पर्णशाला, चंद्रमुख     
4. महाजन, खुशबु, जीवजन्तु, सुन्दरलाल    

1 Answer

0 votes
by (106k points)
selected by
 
Best answer
Correct Answer - Option 1 : पुरुषोत्तम, नीलकमल, कालीमिर्च, महावीर      

विकल्प -1 सही उत्तर है l

  • समास का अर्थ - संक्षिप्तीकरण 
  • संस्कृत एवं अन्य भारतीय भाषाओं में समास का बहुतायत में प्रयोग होता है।
  • जिसका पहला पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य अथवा एक पद उपमान तथा दूसरा पद उपमेय हो तो, वह ‘कर्मधारय समास‘ कहलाता है।
  • विकल्पों का उचित समास विग्रह निम्नलिखित है-
  • पुरुषोत्तम – पुरुषों में है जो उत्तम
  • नीलकमल – नीला है जो कमल
  • कालीमिर्च – काली है जो मिर्च
  • महावीर – महान है जो वीर

समास 

परिभाषा 

उदाहरण 

कर्मधारय

जिस समास के दोनों शब्दों के बीच विशेषण-विशेष्य अथवा उपमान-उपमेय का सम्बन्ध हो,

पहचान: विग्रह करने पर दोनों पद के मध्य में 'है जो', 'के समान' आदि आते हैं।

कमल के समान नयन = कमलनयन, महान है जो देव = महादेव।

 

अन्य विकल्प:

विकल्प 2 में -  ऊँचनीच  द्वंद्व समास है l

विकल्प 3 में -पर्णशाला में तत्पुरुष समास है l

विकल्प 4 में -जीवजन्तु में द्वंद्व समास है l

 

Related questions

Welcome to Sarthaks eConnect: A unique platform where students can interact with teachers/experts/students to get solutions to their queries. Students (upto class 10+2) preparing for All Government Exams, CBSE Board Exam, ICSE Board Exam, State Board Exam, JEE (Mains+Advance) and NEET can ask questions from any subject and get quick answers by subject teachers/ experts/mentors/students.

Categories

...