निम्न लिखित पद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए।
दुःख में सुमिरन सब करे,सुख में करे न कोय।
जो सुख में सुमिरन करे, दुःख काहे को होय॥
धीरे – धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय। |
माली सींचे सौ घड़ा, ऋतु आये फल होय।।
प्रश्न :
1. भगवान का स्मरण कब नहीं करते हैं?
2. भगवान का स्मरण सब कब करते है?
3. फल कब फलते हैं?
4. ये दोहे किस पाठ से लिये गये हैं?
5. माली कितने घडे सींचता है?