Use app×
QUIZARD
QUIZARD
JEE MAIN 2026 Crash Course
NEET 2026 Crash Course
CLASS 12 FOUNDATION COURSE
CLASS 10 FOUNDATION COURSE
CLASS 9 FOUNDATION COURSE
CLASS 8 FOUNDATION COURSE
0 votes
6.1k views
in History by (39.5k points)
closed by

मेसोपोटामिया की सभ्यता का वर्णन निम्नलिखित शीर्षकों में कीजिए

(क) सामाजिक जीवन
(ख) आर्थिक जीवन

1 Answer

+1 vote
by (40.1k points)
selected by
 
Best answer

(क) मेसोपोटामिया सभ्यता में सामाजिक जीवन

मेसोपोटामिया के लोगों के सामाजिक जीवन की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित थीं
⦁    समाज के विभिन्न वर्ग :
मेसोपोटामिया का समाज तीन प्रमुख वर्गों में बँटा हुआ था। प्रथम वर्ग में, जिसे उच्च वर्ग कहा जाता था, राजवंश के सदस्य, उच्च पदाधिकारी, पुरोहित व सामंत सम्मिलित थे। इस वर्ग के लोगों का जीवन बड़ा वैभवशाली और ऐश्वर्य से परिपूर्ण था। इनके पास धन व सम्पत्ति की कभी नहीं थी और इन्हें समाज में अत्यधिक सम्मान प्राप्त था। द्वितीय वर्ग मध्यम वर्ग कहलाता था, जिसमें छोटे जमींदार, व्यापारी आदि आते थे। इनका जीवन भी सुखमय और संतोषजनक था। तीसरा वर्ग निम्न श्रेणी के लोगों का था, जिसमें प्रमुखतः दास सम्मिलित थे। दासों का जीवन कष्टमय था, लेकिन हेम्मूराबी के काल में उनके साथ कठोरता का व्यवहार नहीं किया जाता था।
⦁    भोजन, वस्त्र व आभूषण :
मेसोपोटामिया के लोग अपने भोजन में गेहँ तथा जौ की रोटी, दूध, दही, मक्खन, फल आदि का प्रयोग करते थे। वे खजूर से आटा, चीनी तथा पीने के लिए शराब तैयार करते थे। वे मांस-मछली का भी सेवन करते थे। मेसोपोटामिया के लोग सूती, ऊनी तथा भेड़ की खाल के बने वस्त्रों का प्रयोग करते थे। पुरुषों के वस्त्रों में लुंगी प्रमुख थी। उच्च वर्ग की स्त्रियाँ विलासिता का जीवन व्यतीत करती थीं। सोने-चाँदी के आभूषण भी प्रयोग में जाए जाते थे। आभूषणों में हार, कंगन तथा बालियाँ आदि , प्रमुख थे, जिनका स्त्रियाँ रुचिपूर्वक प्रयोग करती थीं।
⦁    आवास :
यहाँ के लोग रहने के लिए पक्की ईंटों के मकान बनाते थे। ईंटें चिकनी मिट्टी की बनी होती थीं। मकानों का गन्दा पानी निकालने के लिए बनी नालियाँ मोहनजोदड़ो और हड़प्पा के नगरों के समान थीं। मेसोपोटामिया के लोग मकानों को सुंदर बनाते थे। मकानों की दीवारों पर उभरे हुए चित्र भी बनाए जाते थे।
⦁    समाज में नारी का स्थान :
समाज में स्त्रियों को बहुत सम्मान प्राप्त था। सामान्यतः एक-पत्नी विवाह की प्रथा प्रचलित थी। पर्दा प्रथा तथा राज-परिवारों तक ही सीमित थी। दहेज का प्रचलन था, किन्तु विवाह में पिता से प्राप्त दहेज पर वधू का ही अधिकार होता था। विंधवा को पति की सम्पत्ति बेचने का अधिकार था। वेश्यावृत्ति और बहुविवाह भी प्रचलित थे।

(ख) मेसोपोटामिया सभ्यता में आर्थिक जीवन

मेसोपोटामिया के लोगों के आर्थिक जीवन की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित थीं
⦁     कृषि :
मेसोपोटामिया के लोगों का आर्थिक जीवन संतोषप्रद था। यहाँ की भूमि बहुत उपजाऊ थी, इसलिए यहाँ के लोगों का प्रमुख व्यवसाय कृषि था। गेहूँ, जौ और मक्का की खेती अधिक की जाती थी। नहरों और नदियों से सिंचाई की जाती थी तथा फल और सब्जियों का उत्पादन भी पर्याप्त मात्रा में होताथा।
⦁    पशुपालन :
मेसोपोटामिया में लोगों का दूसरा प्रमुख व्यवसाय पशुपालन था। ये लोग विभिन्न प्रकार के पशु पालते थे। पशुओं से इन्हें उपयोगी सामग्री प्राप्त होती थी। बैल रथ खींचते थे और भेड़ों से ऊन प्राप्त की जाती थी।
⦁    उद्योग-धंधे एवं व्यापार :
मेसोपोटामिया के दस्तकार लोग लकड़ी, धातु, हाथीदाँत तथा मिट्टी की अनेक कलात्मक वस्तुएँ बनाते थे। इनका भारत व चीन के साथ घनिष्ठ व्यापारिक संबंध था।
मेसोपोटामिया के लोग देश-विदेश से व्यापार करते थे। सम्भवतः इस युग में सिक्कों का प्रचलन नहीं था। चॉदी या सोने के टुकड़े; सिक्कों के स्थान पर प्रयोग में लाए जाते थे। जल तथा थल दोनों मार्गों का व्यापार हेतु प्रयोग किया जाता था। उस समय बेबीलोन पश्चिमी देशों का एक प्रसिद्ध व्यापारिक केंद्र था। मेसोपोटामिया के निवासियों ने पहिये का आविष्कार करके रथों व गाड़ियों का निर्माण किया, जो व्यापार में विशेष सहायक सिद्ध हुए थे। यहाँ के लोगों ने लेन-देन व व्यापार के लिए सिक्के बनाए और नाप-तोल के लिए अनेक प्रकार के बाटों का आविष्कार किया।

Related questions

Welcome to Sarthaks eConnect: A unique platform where students can interact with teachers/experts/students to get solutions to their queries. Students (upto class 10+2) preparing for All Government Exams, CBSE Board Exam, ICSE Board Exam, State Board Exam, JEE (Mains+Advance) and NEET can ask questions from any subject and get quick answers by subject teachers/ experts/mentors/students.

Categories

...