इतिहास लेखन में सिक्कों एवं अभिलेखों का काफी महत्त्व है। सिक्कों से तत्कालीन शासक का नाम, उसका समय, सिक्के की बनावट से उस समय की कला तथा धातु से आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त होती है। अभिलेखों से उस समय के राजा का नाम, उसकी नीति-कानून, शासन-काल, लिपि, भाषा, साम्राज्य विस्तार, सभ्यता-संस्कृति आदि के विषय में पता चलता है।