रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए गए शब्दों से कीजिए।
(क) कार्बनिक पदार्थ की मात्रा ____ में अधिक पाई जाती है। (खाद, उर्वरक)
(ख) जैविक खाद को ____ में तैयार किया जाता है। (गड्ढे, कारखाने)
(ग) जैविक खाद का प्रयोग बुआई ___ किया जाता है। (से पूर्व, बाद में)
(घ) पशुओं के नीचे बिछायी जाने वाली वनस्पतिक सामग्री को ____ कहते हैं। (कूड़ा कचरा, बिछाली)
(ङ) तिलहनी फसलों के बीजों से तेल निकालने के बाद शेष भाग को ____ कहते हैं। (छिलका, खली)