भारत एक विशाल देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व में सातवें स्थान पर आता है।
इसकी स्थिति एवं विस्तार की मुख्य विशेषताओं का वर्णन इस प्रकार है
- भारत की मुख्यभूमि 8°4′ उ० से 37°6′ उ० अक्षांशों के बीच फैली हुई है। इसका देशांतरीय विस्तार 68°7′ पू० से 97°25′ पू० देशांतरों के बीच है। इस प्रकार देश का अक्षांशीय तथा देशांतरीय विस्तार लगभग समान (30°) है। फिर भी किलोमीटरों में देश का उत्तरदक्षिणी विस्तार इसके पूर्वी-पश्चिमी विस्तार से अधिक है।
- विषुवत् वृत्त के संदर्भ में भारत उत्तरी गोलार्द्ध में तथा प्रधान देशांतर (मध्याह्न) रेखा के संदर्भ में पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है।
- कर्क वृत्त (23°30′ उ०) भारत को लगभग दो समान भागों में बाँटता है। देश का उत्तरी भाग पर्वतीय तथा मैदानी है, जबकि दक्षिणी भाग पठारी है।
- भारत का क्षेत्रफल लगभग 32.7 लाख वर्ग किलोमीटर है। यह विश्व के कुल भू-भाग का 2.4 प्रतिशत है।
- भारत गणतंत्र एक विशाल देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह संसार का सातवां बड़ा देश है।
- संसार के कुल क्षेत्रफल का 2.4% भाग भारत भूमि का निर्माण करता है।
- जनसंख्या की दृष्टि से भारत चीन के बाद संसार का दूसरा बड़ा देश है।
- हिमालय पर्वत का विस्तार तथा तीन ओर से समुद्र भारत को ‘उपमहाद्वीप’ का दर्जा प्रदान करते हैं।
- भारत एक सुस्पष्ट भौगोलिक इकाई है जिसमें एक विशिष्ट संस्कृति का विकास हुआ है।।
- भारत का उत्तर-दक्षिण विस्तार 3214 कि०मी० और पूर्व-पश्चिम विस्तार 2933 कि०मी० है।
- 82° 30° पू० देशांतर के समय को भारत का मानक समय माना गया है। यह ग्रीनविच (इंग्लैंड) के समय से साढ़े पांच घंटे आगे है।
- जब किसी देश में किसी देशांतर के स्थानीय समय को पूरे देश का समय मान लिया जाता है, तो उसे मानक समय कहते हैं।
- किसी महाद्वीप का वह भाग जो पर्वतों एवं नदियों जैसे प्राकृतिक लक्षणों द्वारा शेष महाद्वीप से अलग दिखाई देता है, उप-महाद्वीप कहलाता है। भारत भी एक उपमहाद्वीप है।
- भारत की सीमाएं 7 देशों की सीमाओं को छूती हैं।
- देश का धरातलीय विस्तार 15200 कि०मी० और तट रेखा 7516-कि०मी० है।
- SAARC (सार्क) का अर्थ है South Asian Association for Regional Co-operation । भारत को सार्क देशों में सबसे महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त है।
- भारत में 28 राज्य तथा 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।
- चंडीगढ़ (हरियाणा तथा पंजाब) और हैदराबाद (आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना) दो ऐसे शहर हैं जो एक से अधिक राज्यों की राजधानियां हैं।
- दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है। इसका नई दिल्ली क्षेत्र पूरे देश की राजधानी है।
- हिन्दमहासागर के शीर्ष पर स्थित होने के कारण अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की दृष्टि से भारत की स्थिति अनुकूल है।