सुनामी जापानी भाषा का शब्द है। जिसका अर्थ है-बंदगाह की लहर। अगर किसी स्थान पर सुनामी आती है तो समुद्र में काफी ऊंची-ऊंची लहरें उठने लग जाती हैं। समुद्र के किनारों पर तो इनकी ऊंचाई 10 मीटर से 30 मीटर तक हो जाती है। इनकी गति काफी तेज़ होती है तथा खुले समुद्र में यह 40 कि०मी० से 1000 कि०मी० प्रति घण्टा की गति से चलती है। वास्तव में अगर समुद्र तल से नीचे भूकम्प आए तो सुनामी आती है। 26 दिसम्बर, 2004 को दक्षिण पूर्वी एशिया में सुनामी आई थी जिससे काफी नुक्सान हुआ था। अकेले भारत में ही 10,500 लोगों की मृत्यु हो गई थी तथा दस हज़ार करोड़ रुपये का नुकसान हो गया था।