कुतुबुद्दीन ऐबक भारत में तुर्क राज्य का वास्तविक संस्थापक था। वह दिल्ली सल्तनत का प्रथम शासक था। राजगद्दी पर बैठने के समय उसे बहुत-सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उसने गज़नी के शासक यल्दौज के पंजाब पर आक्रमण को रोकने के लिए पंजाब पर अधिकार कर लिया। उसने लाहौर को अपनी राजधानी बनाया। ऐबक एक महान् कला-प्रेमी था। उसने दिल्ली और अजमेर में मस्जिदें बनवाईं। उसने कुतुबुमीनार का निर्माण कार्य भी आरम्भ करवाया था। 1210 ई० में अचानक घोड़े से गिर जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।