कणों के आकार के आधार पर मृदा का वर्गीकरण-कणों के आकार के आधार पर मृदा चिकनी, रेतीली, पथरीली तथा दोमट हो सकती है।
1. चिकनी मृदा – ऐसी मृदा जिसके कण बहुत बारीक, धूल जैसे होते हैं, चिकनी मृदा कहलाती है। इसके कण मलमल के कपड़े में से भी गुज़र सकते हैं। ऐसी मृदा का प्रयोग मृदा के घड़े तथा चीनी मृदा के बर्तन बनाने के लिए किया जाता है। जल डालने से यह कीचड़ में बदल जाती है तथा सूखने पर सख्त हो जाती है।
2. रेतीली मृदा – रेत के कण चिकनी मृदा के कणों से बड़े होते हैं। यह कण मलमल के कपड़े में से नहीं निकल सकते। रेगिस्तान की मृदा सामान्य रूप से रेतीली होती है। इस प्रकार की मिट्टी में जल नहीं रुकता।
3. पथरीली मृदा – ऐसी मृदा के कण बहुत बड़े होते हैं तथा इन्हें हाथों से चुना जा सकता है। ऐसे कण छाननी में से भी नहीं निकल पाते।
4. दोमट मृदा- दोमट मृदा के कणों का आकार रेतीली तथा चिकनी मृदा के कणों के आकार के बीच (मध्य) का होता है। यह फसलों के लिए उत्तम होती है।