प्राचीन भारतीय इतिहास के निर्माण में बौद्ध साहित्य की प्रमुख भूमिका है। बौद्ध साहित्य के अन्तर्गत अनेक ग्रंथों की रचना हुई जिनमें प्रचुर ऐतिहासिक सामग्री निहित है
इनमें से कुछ ग्रंथ निम्नलिखित हैं
1. बौद्ध साहित्य में सबसे प्राचीन ग्रंथ त्रिपिटक है- ये तीन हैं- सुत्तपिटक, विनयपिटक व अभिधम्म पिटक। इनमें बौद्ध धर्म के नियम व आचरण संगृहीत है।
2. बौद्ध ग्रंथों में दूसरा महत्वपूर्ण योगदान जातक ग्रंथों का है। इनमें गौतम बुद्ध के पूर्व जन्म की कथाओं की तत्कालीन सामाजिक, धार्मिक व आर्थिक पक्षों की जानकारी मिलती है।
3. एक अन्य बौद्ध ग्रंथ मिलिन्दपन्ह में यूनानी आक्रमणकारी मिनेण्डर व बौद्ध भिक्षु नागसेन के मध्य वार्ता को विवरण है।
4. पाली भाषा में रचित अन्य ग्रंथों दीपवंश व महावंश में सिहंलद्वीप के इतिहास का वर्णन है।
5. महावस्तु ग्रंथ गौतम बुद्ध के जीवन – चरित्र पर आधारित ग्रंथ है, जबकि ललितविस्तार में लेखक ने गौतम बुद्ध को दैवीय शक्ति के रूप में निरूपित किया है और उनके अद्भुत कार्यों से सम्बन्धित जीवन वृत्त अंकित किया है।
इनके अतिरिक्त मंजुश्री मूलकल्प, अश्वघोष का बुद्धचरित्र, सौदरानन्द काव्य तथा दिव्यावदान से भी ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त होती है।