निम्नांकित अपठित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
कटि विन्ध्याचल सिन्धु चरण तल
महिमा शाश्वत गाता!
हरे खेत, लहरे नद निर्झर
जीवन शोभा उर्वर,
विश्व कर्म रत कोटि बाहु कर
अगणित पद ध्रुव पथ पर
प्रथम सभ्यता ज्ञाता, साम ध्वनित गुण गाथा,
जय नव मानवता निर्माता,
सत्य अहिंसा दाता!
जय हे जय हे जय हे, शान्ति अधिष्ठाता
प्रयाण तूर्य बज उठे,
पटह तुमुल गरज उठे!
विशाल सत्य सैन्य, लौह भुज उठे!
शक्ति स्वरूपिणि, बहुबल धारिणि, वन्दित भारत माता!
(अ) कविता में 'नव-मानवता निर्माता' किसे बताया गया है?
(ब) भारत माता की महिमा कौन गाता है?
(स) भारत माता किस रूप में वन्दित बताई गयी है?
(द) प्रस्तुत काव्यांश में किसका गायन किया गया है?
(य) प्रस्तुत काव्यांश का उचित शीर्षक बताइए।
(र) 'हरे खेत, लहरे नद निर्झर' पंक्ति में कौनसा अलंकार है?