स्वेज नहर का निर्माण 1869 ई. में मिस्र के उत्तर में पोर्ट सईद एवं दक्षिण में स्थित पोर्ट स्वेज के मध्य भूमध्य सागर तथा लाल सागर को जोड़ने हेतु किया गया है।
इस नहर की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –
1. यह नहर यूरोप को हिन्द महासागर में एक नवीन प्रवेश मार्ग प्रदान करती है।
2. यह नहर लगभग 162 किमी लम्बी, औसत चौड़ाई 60 मीटर व औसत गहराई 10 मीटर है।
3. इस नहर में प्रतिदिन 100 से अधिक जलयाने आवागमन करते हैं।
4. इस नहर मार्ग से लिवरपूल एवं कोलम्बो के मध्य की प्रत्यक्ष सागरीय दूरी उत्तमाशी अन्तरीप मार्ग की तुलना में लगभग 1600 किमी दूरी की बचत होती है।