भारत में चीनी उद्योग की उन्नति के विकास के लिए निम्नलिखित सुझाव महत्त्वपूर्ण हो सकते हैं –
- उचित निरीक्षण की व्यवस्था हो।
- पुरानी मशीनों के स्थान पर नई मशीनें लगाई जाएँ।
- मिलों की स्थापना गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में ही की जाए।
- गन्ने की फसलों के सम्बन्ध में अनुसन्धान कार्यों पर विशेष बल दिया जाए।
- गन्ने की मात्रा के साथ ही रस की मात्रा का ध्यान रखकर कीमत निर्धारित की जाए।
- गौण उपजों का पूर्ण उपयोग किया जाए।
- श्रमिकों को वर्ष भर रोजगार देने की व्यवस्था की जाए।
- कर व्यवस्था में सुधार किया जाए।
- गन्ना किसानों को विक्रय के समय भुगतान किया जाए, आदि।