जनसंख्या वृद्धि = कुल जन्म – (कुल मृत्यु + प्रवास)
इन तीनों कारकों के समीकरण से जनसंख्या में परिवर्तन होता है। पहले दो कारक जैविक कारक हैं। जन्म व मृत्यु की संख्या में अन्तर से जनसंख्या बढ़ने को प्राकृतिक वृद्धि तथा जनसंख्या घटने को प्राकृतिक कमी कहते हैं। प्रवासी आगमन तथा निर्गमन के अन्तर को जब प्राकृतिक वृद्धि/कमी में जोड़ते हैं, तब जनसंख्या वृद्धि का संही आकलन होता है।