राजस्थान में लिंगानुपात कम होने के प्रमुख उत्तरदायी कारक निम्नलिखित हैं –
1. पितृसत्तात्मक पारिवारिक व्यवस्था के कारण पुत्रों को प्राथमिकता दी जाती है। परिणामस्वरूप लड़कियों को खान-पान, स्वास्थ्य व शिक्षा की कम सुविधाएँ मिल पाती हैं।
2. बाल विवाह के कारण लड़कियों को छोटी आयु में मातृत्व बोझ उठाना पड़ जाता है, जिससे प्रसूति काल में उनकी मृत्यु की सम्भावना बढ़ जाती है।
3. वंश चलाने के अहम् के कारण लड़कों को वरीयता दी जाती है।
4. दहेज हत्या घटते लिंगानुपात का एक प्रमुख कारण है।
5. लिंग परीक्षण कराकर कन्या भ्रूण हत्या घटते लिंगानुपात का प्रमुख कारण बन गई है।