डोमिंगो पेस पुर्तगाल का यात्री था जो विजयनगर साम्राज्य में आया था जिसने विजयनगर को संसार का सबसे सम्पन्न नगर कहा है। उसने ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि यहाँ के राजा के पास बहुत भारी खजाना है, जिसमें सोने और चाँदी की बहुलता है। राजा के पास असंख्य सैनिक तथा हाथी हैं। इस नगर में बहुमूल्य हीरे पाये जाते हैं। साधारण व्यक्ति भी हाथों में सोने-चांदी के आभूषण तथा गले में हार पहनता है। यह संसार में सबसे सम्पन्न नगर है। विजयनगर की सम्पन्नता एवं समृद्धि के कारण ही पेस ने ऐसा कहा था।