1. उल्लू सीधा करना – काम बना लेना।
2. एक न चलना – कोई उपाय न दिखना।
3. कागज़ काला करना - बेमतलब लिखे जाना।
4. कौड़ी का तीन होना – तुच्छ होना।
5. खराद पर चढ़ना – वश में या जाँच में आना।
6. खलल डालना – विघ्न डालना।
7. गूलर का फूल होना – दुर्लभ होना।
8. घास खोदना – निरर्थक काम करना।
9. घी के दिये जलाना - आनन्द मनाना।
10. घोड़ा बेचकर सोना - बेफिक्र होकर सोना।
11. चार चाँद लगना – और सुन्दर लगना।
12. चल निकलना – जमना।
13. चौकड़ी भूल जाना - राह न सूझना।
14. जले पर नमक छिड़कना – दुःख पर दुःख देना।
15. जान छुड़ाना – पीछा छुड़ाना।