Gandhiji today is not just a man but a whole school of thought. He has provided humanity with a unique philosophy and way to fight against injustice and oppression. In the light of the lesson ‘Indigo’, let us discuss a few traits of his charming personality. Gandhiji was a very simple man. He was available even to an illiterate peasant like Rajkumar Shukla. He did everything systematically. He did not at once plunge into a fight. Instead, he first understood the problem and worked out a plan and acted accordingly. The force behind all his actions was the plight of the poor and the downtrodden. And as for his courage, it was par excellence. He was also a good administrator. During his long stay at Champaran, he kept a long distance watch at his ashram through the mail.
आज गाँधीजी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं वरन् एक विचार संस्थान हैं। उन्होंने मानव जाति को अन्याय और अत्याचार से लड़ने का अद्वितीय तरीका और दर्शन प्रदान किया है। ‘Indigo’ पाठ के प्रकाश में, आइये उनके आकर्षक व्यक्तित्व के कुछ गुणों की चर्चा करें। गाँधीजी बहुत ही सरल व्यक्ति थे। वे राजकुमार शुक्ला जैसे अनपढ़ किसान के लिए भी सुलभ थे। वे प्रत्येक कार्य को व्यवस्थित तरीके से करते थे। वे तुरन्त ही लड़ाई में नहीं कूदे। बजाय इसके उन्होंने पहले समस्या को समझा, एक योजना बनाई और तदनुरूप कार्य किया। उनके हर कार्य के पीछे की शक्ति दलित और गरीब की परेशानी होती थी। और जहाँ तक उनकी बहादुरी का सवाल है, यह उच्चकोटि की थी। वह एक अच्छे प्रशासक भी थे। चम्पारण में अपने लम्बे प्रवास के दौरान वे दूर से ही डाक द्वारा अपने आश्रम पर नज़र रखते थे।