- आँखें बन्द करना = अनदेखी करना
वाक्य प्रयोग – अपने अवगुणों के प्रति आँखें बन्द करना ठीक नहीं होता।
- पैरों में पर लग जाना = तेज चलना
वाक्य प्रयोग – बालक हामिद इतना तेज चल रहा था, मानो उसके पैरों में पर लग गए हों।
- राई का पर्वत करना = छोटी बात बड़ी करना
वाक्य प्रयोग – जरा-सी बात पर इतना झगड़ा! तुमने तो राई का पर्वत बना दिया!
- एड़ी-चोटी का जोर लगाना = पूरी कोशिश करना
वाक्य प्रयोग – कक्षा में प्रथम आने के लिए हामिद को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा।
- बाल बाँका न होना = कुछ भी हानि नहीं होना
वाक्य प्रयोग – जिसका ईश्वर रक्षक होता है, उसका कभी बाल बाँका नहीं होता।