स्वतंत्रता के प्रकार: स्वतन्त्रता के पाँच प्रकार निम्नलिखित हैं-
1. प्राकृतिक स्वतन्त्रता – यह स्वतन्त्रता प्रकृति प्रदत्त है। व्यक्ति स्वयं भी इसका हस्तान्तरण नहीं कर सकता।
2. नागरिक स्वतन्त्रता – यह स्वतन्त्रता भारत के समस्त नागरिकों को संविधान द्वारा प्रदत्त है। ये स्वतन्त्रता मूल अधिकार के रूप में संविधान द्वारा प्रदत्त है।
3. राजनीतिक स्वतन्त्रता – राज्य के कार्यों व राजनीतिक व्यवस्था में हिस्सेदारी को राजनीतिक स्वतन्त्रता कहते हैं। यह वह स्वतन्त्रता है जिसमें प्रत्येक नागरिक को मतदान करने, चुनाव में हिस्सा लेने व सार्वजनिक पदों पर नियुक्ति पाने का अधिकार प्राप्त है।
4. राष्ट्रीय स्वतन्त्रता – सम्प्रभु राज्य राष्ट्रीय स्वतन्त्रता का परिचायक है अर्थात् इस स्वतन्त्रता में राज्य अन्य देशों के आदेश पालन से मुक्त हो जाता है। राष्ट्रीय स्वतन्त्रता के बिना व्यक्ति के लिए अन्य स्वतन्त्रताएँ गौण हैं।
5. संवैधानिक स्वतन्त्रता – यह नागरिकों को संविधान द्वारा प्रदत्त स्वतन्त्रता है। संविधान ऐसी स्वतन्त्रताओं की रक्षा की गारण्टी देता है। शासन भी इसमें कटौती नहीं कर सकता हैं।