समानता के आधारभूत तत्व-समानता के आधारभूत तत्व निम्नलिखित हैं-
- समान लोगों के साथ समान व्यवहार ही समानता है।
- समस्त लोगों को विकास के समान अवसर प्राप्त हों।
- मानवीय गरिमा एवं अधिकरों को समान संरक्षण प्राप्त हो।
- राज्य समाज के समस्त लोगों के साथ समान आचरण एवं व्यवहार करें।
- समाज में किसी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म, वर्ग, वर्ण, भाषा, लिंग निवासस्थान, सम्पत्ति एवं राष्ट्रीयता के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाए।
- प्रत्येक व्यक्ति को समाज में समान महत्व प्रदान किया जाए।