स्वतंत्रता के लिए आवश्यक शर्ते –स्वतंत्रता के लिए आवश्यक शर्ते निम्नलिखित हैं
- स्वतंत्रता के प्रति निरन्तर जागरूकता
- नागरिकों की निडरता एवं साहस
- समाज में लोकतांत्रिक भावनाओं का उत्पन्न होना
- स्वतंत्रताएँ लोकतांत्रिक शासन में ही पनप सकती हैं।
- आर्थिक दृष्टि से समतामूलक समाज होना
- साथी नागरिकों का विशेषाधिकार न होना
- पक्षपातरहित विधि का शासन
- निष्पक्ष जनमत का होना
- प्रेस की स्वतंत्रता
- न्यायपालिका का स्वतंत्र होना
- समाज में शांति व सुरक्षा का वातावरण
- संविधान के अनुसार शासन का संचालन होना।